पर्यायवाची एवं विलोम शब्द पर स्टडी नोट्स

By Ashish Kumar|Updated : August 12th, 2021

यूपी टीईटी , डीएसएसएसबी एवं अन्य परीक्षाओं में  व्याकरण भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप  बहुत आसानी से हल कर सकते है  यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित नियमों का अध्ययन ध्यानपूर्वक करें । यहां बहुत ही साधारण भाषा में विषय को समझाया गया है तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भी अवधारणा को स्पष्ट किया गया है प्रस्तुत नोट्स को पढ़ने के बाद आप पर्यायवाची एवं विलोम शब्द से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नों को आसानी से हल कर पाएंगे।

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची  - किसी भी भाषा में शब्दों के बनने का अपना इतिहास होता है कई बार ये शब्द अन्य भाषाओँ से मिलते जुलते होते हैं जैसे अवतार और औतार तथा कई बार एक ही शब्द के विभिन्न समानार्थक शब्द होते हैं जैसे काले रंग को श्याम भी कहा जाता है ।

यूपी टीईटी , डीएसएसएसबी एवं अन्य परीक्षाओं में  व्याकरण भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप  बहुत आसानी से हल कर सकते है  यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित नियमों का अध्ययन ध्यानपूर्वक करें । यहां बहुत ही साधारण भाषा में विषय को समझाया गया है तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भी अवधारणा को स्पष्ट किया गया है प्रस्तुत नोट्स को पढ़ने के बाद आप पर्यायवाची एवं विलोम शब्द से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नों को आसानी से हल कर पाएंगे।

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची  - किसी भी भाषा में शब्दों के बनने का अपना इतिहास होता है कई बार ये शब्द अन्य भाषाओँ से मिलते जुलते होते हैं जैसे अवतार और औतार तथा कई बार एक ही शब्द के विभिन्न समानार्थक शब्द होते हैं जैसे काले रंग को श्याम भी कहा जाता है । इन शब्दों के कुछ प्रमुख उदहारण निम्नलिखित हैं –

कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द: 

  1. अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  2. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
  3. अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
  4. अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
  5. अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
  6. आँख- लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
  7. आकाश- नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
  8. आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
  9. आश्रम- कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा।
  10. आम- रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, सहकार।  
  11. आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
  12. क्रुद्ध- नाराज, कुपित, क्रोधित, क्रोधी।
  13. क्रूर- बेरहम, बेदर्द, बेदर्दी, बर्बर।
  14. क्षिप्र- तीव्र, तेज, द्रुत, शीघ्र, तुरंत।
  15. क्षीण- कमजोर, कृश, दुर्बल, अशक्त।
  16. क्षीर- दूध, गोरस, दुग्ध।
  17. कीर्ति- यश, ख्याति, प्रतिष्ठा, शोहरत, प्रसिद्धि।
  18. ध्वज- झंडा, ध्वजा, केतन, केतु।
  19. ध्वनि- नाद, रव, स्वर, ताल, आवाज।
  20. धनुष- चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, पिनाक, सारंग, धनु।
  21. नौकर- भृत्य, चाकर, किंकर, मुलाजिम, खादिम।
  22. न्यौता- निमंत्रण, आमंत्रण, बुलावा।
  23. नया- नूतन, नव, नवीन, नव्य।
  24. पुष्प- फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप।
  25. पानी- जल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग।
  26. पार्वती- अपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा।
  27. फूल- पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून।
  28. भौंरा- अलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुप, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर।
  29. भोजन- खाना, भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार।
  30. भय- भीति, डर, विभीषिका।

विलोम शब्द

विलोम शब्द - विलोम का अर्थ होता है विपरीत जिसे उल्टा भी कहा जा सकता है । एक शब्द अर्थ के विपरीत अर्थ वाले शब्द को उसका विलोम शब्द कहा जाता है जैसे गोरा – काला, ईमानदार – बेईमान आदि इन शब्दों के कुछ प्रमुख उदहारण निम्नलिखित हैं –

कुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:

  1. अमृत - विष
  2. अन्धकार - प्रकाश
  3. अनुराग - विराग
  4. आदि - अंत
  5. आगामी - गत
  6. आग्रह - दुराग्रह
  7. अनुज - अग्रज
  8. आकर्षण - विकर्षण
  9. अधिक - न्यून
  10. आदान - प्रदान
  11. इच्छा - अनिच्छा
  12. इष्ट - अनिष्ट
  13. ईद - मुहर्रम
  14. इच्छित - अनिच्छित
  15. इति - अथ
  16. ईषत - अलम
  17. ईश - अनीश
  18. ऊपर - नीचे
  19. उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण
  20. उपचार - अपचार
  21. उपमेय - अनुपमेय
  22. उपमा - अनुपमा
  23. उपयोग - दुरूपयोग
  24. एड़ी - चोटी
  25. एकता - अनेकता
  26. एक - अनेक
  27. ओजस्वी - निस्तेज
  28. औपचारिक - अनौपचारिक
  29. औचित्य - अनौचित्य
  30. कल - आज
  31. कनीय - वरीय
  32. कार्य - अकार्य
  33. कठिन - सरल
  34. क्रूर - अक्रूर 

धन्यवाद!

byjusexamprep

Comments

write a comment

Follow us for latest updates