महत्वपूर्ण पर्यायवाची : भाग – 1

By Ashish Kumar|Updated : December 8th, 2021

प्रिय पाठकों,

DSSSB, KVS और अन्य शिक्षण परीक्षाओं में हिन्दी भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप बहुत आसानी से हल कर सकते है यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित विभिन्न टॉपिक के प्रश्नों का अभ्यास करे, हम हिंदी भाषा पर बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला की शुरुवात कर रहे है जो की आगामी TET, DSSSB और अन्य शिक्षण परीक्षाओ में बहुत ही सहायक होगी ।

 

महत्वपूर्ण पर्यायवाची:

असुर - दनुज, निशाचर, राक्षस ,दैत्य ,दानव ,रजनीचर ,यातुधान

अमृत - पीयूष , सुधा ,अमिय ,सोम ,सुरभोग ,मधु

अर्जुन - धनंजय , पार्थ , भारत ,गांडीवधारी ,कौन्तेय ,गुडाकेश

अरण्य - जंगल ,वन ,कान्तार ,कानन ,विपिन

अंग - अंश ,भाग ,हिस्सा ,अवयव

आँख - नेत्र ,चक्षु ,लोचन ,दृग ,अक्षि ,विलोचन

आम्र - आम ,रसाल ,सहकार, अतिसौरभ ,पिकवल्लभ

आकाश - अम्बर ,गगन ,नभ , व्योम , शून्य ,अनन्त ,आसमान ,अन्तरिक्ष

अनी - सेना ,फौज ,चमू ,दल ,कटक

इच्छा - कामना ,चाह , आकांक्षा ,मनोरथ ,स्पृहा ,वांछा ,ईहा ,अभिलाषा

इन्द्र - सुरेश ,सुरेन्द्र ,सुरपति ,शचीपति ,देवेन्द्र ,देवेश ,वासव ,पुरन्दर

कमल - राजीव ,पुण्डरीक ,जलज ,पंकज ,सरोज ,सरोरुह ,नलिन ,तामरस ,कंज,अरविन्द, अम्बुज ,सरसिज

किरण - अंशु ,रश्मि ,कर ,मयूख , मरीचि ,प्रभा ,अर्चि

कपड़ा - वस्त्र ,पट ,चीर ,अम्बर ,वसन

कुबेर - धनद ,धनेश ,धनाधिप ,राजराज ,यक्षपति

Thanks!

Download the BYJU’S Exam Prep App Now.
The most comprehensive exam prep app

#DreamStriveSucceed

byjusexamprep

Comments

write a comment

Follow us for latest updates