अनेक शब्दों के लिए एक शब्द: भाग – 1

By Ashish Kumar|Updated : September 27th, 2022

प्रिय पाठकों,

TET, DSSSB और अन्य शिक्षक परीक्षाओं में हिन्दी भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप बहुत आसानी से हल कर सकते है यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित विभिन्न टॉपिक के प्रश्नों का अभ्यास करे, हम हिंदी भाषा पर बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला की शुरुवात कर रहे है जो की आगामी TET, DSSSB और अन्य शिक्षण परीक्षाओ में बहुत ही सहायक होगी ।

 

महत्वपूर्ण अनेक शब्दों के लिए एक शब्द:

1. जिसका विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय

2. जिसकी थाह न हो - अथाह

3. दूर की सोचने वाला - दूरदर्शी

4. जो दूसरों पर अत्याचार करें - अत्याचारी

5. जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन

6. दुसरे देश से अपने देश में समान आना - आयात

7. अपने देश से दुसरे देश में समान जाना - निर्यात

8. जो कभी नष्ट न हो - अनश्वर

9. जिसे कोई जीत न सके - अजेय

10. अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या

11. जिसे दंड का भय न हो - उदंड

12. जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर

13. जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती

14. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन

15. जिसकी सब जगह बदनामी –कुख्यात

16. जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य

17. जो दिखाई न दे - अदृश्य

18. जिसका जन्म न हो - अजन्मा

19. जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु

20. जो बूढ़ा न हो - अजर

21. जो कभी न मरे - अमर

22. जो पढ़ा -लिखा न हो - अनपढ़

23. जिसके कोई संतान न हो – निसंतान

24. शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर

25. जो उदार न हो - अनुदार

26. जिसमे धैर्य न हो - अधीर

27. जिसमे सहन शक्ति हो - सहिष्णु

28. जिसके समान दूसरा न हो - अनुपम

29. जीने की इच्छा - जिजीविषा

30. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी 

 

Thanks!

Download the BYJU’S Exam Prep App Now.
The most comprehensive exam prep app

#DreamStriveSucceed

byjusexamprep

Comments

write a comment

Follow us for latest updates