अनेक शब्दों के लिए एक शब्द: भाग – 2

By Ashish Kumar|Updated : December 12th, 2021

प्रिय पाठकों,

TET, DSSSB और अन्य शिक्षक परीक्षाओं में हिन्दी भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप बहुत आसानी से हल कर सकते है यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित विभिन्न टॉपिक के प्रश्नों का अभ्यास करे, हम हिंदी भाषा पर बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला की शुरुवात कर रहे है जो की आगामी TET, DSSSB और अन्य शिक्षण परीक्षाओ में बहुत ही सहायक होगी ।

 

महत्वपूर्ण अनेक शब्दों के लिए एक शब्द:

1. जिसमे शक्ति न हो - अशक्त

2. जो पहले न पढ़ा हो - अपठित

3. जिसकी कोई उपमा न हो - अनुपम 

4. कम जानने वाला - अल्पज्ञ 

5. जो कुछ न करता हो - अकर्मण्य

6. जो दिखाई न दे - अदृश्य

7. जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य

8. जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी 

9. जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष

10. जिसका पार न पाया जाए - अपार 

11. जो परिचित न हो - अपरिचित

12. जहाँ जाना संभव न हो - अगम 

13. चार मुखों वाला - चतुरानन

14. दूसरों के दोष को खोजने वाला - छिद्रान्वेसी

15. छात्रों के रहने का स्थान - छात्रवास

16. जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज - जनतंत्र 

17. जल में रहने वाला - जलचर 

18. जो जन्म से अँधा हो - जन्मांध 

19. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला - अवसरवादी

20. जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध

21. जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ

22. जिसकी तीन भुजाएँ हो - त्रिभुज 

23. तीनों लोकों का स्वामी - त्रिलोकी

24. बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र 

25. जिसमे दया हो - दयालु 

26. जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ 

27. जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य 

28. जिसका इलाज न हो सके - असाध्य

29. जिस पर अभियोग लगाया गया हो - अभियुक्त

30. दूसरे के पीछे चलने वाला - अनुचर

भाग - 1 के लिए यहा क्लिक करे

Thanks!

Download the BYJU’S Exam Prep App Now.
The most comprehensive exam prep app

#DreamStriveSucceed

byjusexamprep

Comments

write a comment

Follow us for latest updates