😍करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 सितम्बर, 2019

Today current affairs 😍 good morning
Follow me for more and like 🙏, share
1. संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र किस शहर में शुरू हुआ?

उत्तर – न्यूयॉर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज पर प्रथम उच्च स्तरीय बैठक को भी संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने ‘लीडर्स डायलॉग ऑन स्ट्रेटेजिक रिस्पांसेस टू टेररिस्ट एंड वायलेंट एक्सट्रीमिस्ट नैरेटिव’ में भी अपने विचार व्यक्त किये।

2. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2019 की थीम किया है?

उत्तर – सभी के लिए सांकेतिक भाषा का अधिकार

23 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सांकेतिक भाषा के सन्दर्भ में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा की थीम “सभी के लिए सांकेतिक भाषा का अधिकार” है। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस को मनाये जाने के प्रस्ताव विश्व बधिर संघ द्वारा रखा गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने A/RES/72/161 के द्वारा दिसम्बर, 2017 में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की स्थापना की।

3. विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले वाले भारतीय मुक्केबाज़ कौन हैं?

उत्तर – अमित पंघाल
भारतीय मुक्केबाज़ अमित पंघाल ने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में रजत पदक जीत कर इतिहास रचा, वे इस इवेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। वे फाइनल में उज्बेकिस्तान के शाखोबिदीन ज़ोइरोव से 0-5 से हारे। मुक्केबाज़ अमित पंघाल विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय पुरुष बॉक्सर बन गये हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने कजाखस्तान के साकेन बिब्बीसिनोव को पराजित किया था।

4. हाल ही में माधव आप्टे का निधन हुआ, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?

उत्तर – क्रिकेट
माधवराव लक्षमणराव आप्टे पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे, उनका निधन 23 सितम्बर, 2019 को मुंबई में हुआ। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए 1950 के दशक में ओपनिंग की, इसमें उन्होंने 542 रन बनाये। इसमें 163 रनों की एक बेहतरीन पारी भी शामिल है, जो उन्होंने क्वींस पार्क ओवल में 1953 में खेली थी।

5. ‘गर्ल पॉवर : इंडियन वीमेन हु ब्रोक द रूल्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – नेहा जे. हीरानंदानी

‘गर्ल पॉवर : इंडियन वीमेन हु ब्रोक द रूल्स’ पुस्तक को नेहा जे. हीरानंदानी द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में 50 महिलाओं के संघर्ष तथा उपलब्धियों का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में ओलिंपिक मेडलिस्ट पी.वी. सिन्धु से लेकर चौटा राजवंश की रानी अब्बक्का का वर्णन है जिन्होंने पुर्तगालियों को 6 बार पराजित किया था। इस पुस्तक में चन्द्रो तोमर का वर्णन भी किया गया है, उन्हें ‘रिवाल्वर दादी’ के नाम से भी जाना जाता है।

6. किस देश ने एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता?

उत्तर – ईरान
ईरान ने 2019 एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में ईरान ने ऑस्ट्रेलिया को सीधे सेटों में पराजित किया।

7. दिल्ली सरकार ने हाल ही में किस बीमारी से लड़ने के लिए ‘चैंपियंस कैंपेन’ लांच किया है?

उत्तर – डेंगू
दिल्ली सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए ‘चैंपियंस कैंपेन’ लांच किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने दोस्त को अपने घर में मच्छर के लार्वा इत्यादि का निरीक्षण करने के लिए प्रेरित करें। इस अभियान के तहत व्यक्ति को कम से कम अपने 10 दोस्तों को यह कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

8. ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि कौन सी फिल्म होगी?

उत्तर – गली बॉय
बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ 92वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्ठी होगी। इस फिल्म को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी के लिए चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर द्वारा किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है। 92वें ऑस्कर पुरस्कार का आयोजन अमेरिका के लोस अंजेलेस में 9 फरवरी, 2020 को किया जायेगा।

9. C40 मेयर्स समिट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – कोपेनहेगेन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 2019 C407 वर्ल्ड मेयर्स समिट में डेनमार्क के कोपेनहेगेन में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में वे प्रदूषण को कम करने के लिए उठाये जा रहे क़दमों के बारे में बताएँगे तथा ऑड-इवन योजना पर रौशनी डालेंगे। इस इवेंट का आयोजन 9-12 अक्टूबर के दौरान किया जायेगा।

10. मध्य प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – गोविंदा
बॉलीवुड अभिनेता को मध्य प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है, इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की परम्पराओं तथा पर्यटन स्थलों का प्रचार करना है। मध्य प्रदेश सरकार राज्य को फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बना रही है।

🙏🙏By Vaibhav sharma 😍😍😍👆👆
  • 62 upvotes
  • 12 comments
Sep 25CTET & State TET Exams

Posted by:

Vaibhav Sharma
Vaibhav SharmaMember since Jan 2017
CTET UPTET ALL CLEAR YOTUBE CHANNEL @TETCLEAR
Share this query ┬а |

Comments

write a comment