CTET 2020: Practice Time Series for Hindi Subjects (Paper 1 & 2)

By Komal|Updated : January 28th, 2021

 

CTET 2020: Hindi Language
हिंदी भाषा से लगभग 30 प्रश्न पूछे जाते हैं,यह CTET Paper 1 परीक्षा में 5 सेक्शन में से महत्वपूर्ण और आसान सेक्शन है I
 
भाषा I पाठ्यक्रम: 30 प्रश्नभाषा I पाठ्यक्रम: 30 प्रश्नक)
a)भाषा की समझ: 15 प्रश्न
•  दो गद्य - एक नाटक या नाटक और एक कविता में समझ, अंतर्ज्ञान, व्याकरण और मौखिक क्षमता पर प्रश्न हैं।

b) भाषा विकास का शिक्षण: १५ प्रश्न

• सीखना और अधिग्रहण
• भाषा शिक्षण के सिद्धांत
• सुनने और बोलने की भूमिका; भाषा का कार्य और बच्चे इसे एक उपकरण के रूप में कैसे उपयोग करते हैं
• मौखिक रूप से और लिखित रूप में विचारों को संप्रेषित करने के लिए एक भाषा सीखने में व्याकरण की भूमिका पर महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य; एक विविध कक्षा में भाषा सिखाने की चुनौतियाँ; भाषा कठिनाइयों, त्रुटियों और विकारों
• भाषा कौशल
• भाषा की समझ और प्रवीणता का मूल्यांकन: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना
• शिक्षण-शिक्षण सामग्री: पाठ्यपुस्तक, बहु-मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषी संसाधन
• उपचारात्मक शिक्षण

हिंदी भाषा पर सबसे महत्वपूर्ण

1. निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों को पढ़कर उनके उचित उत्तर दीजिए-

भारत वीर सपूतों की धरती है और यहां आजादी की लड़ाई में कई वीरांगनाओं ने भी अपना बलिदान दिया था l इसकी मिट्टी से होनहार, बहादुर सुत भी पैदा हुए हैं और सुता भी l भारत तकरीबन एक सदी तक अंग्रेजों का गुलाम रहा l इस गुलामी की बेड़ियों को काटने के लिए हिंदुस्तान की वीरांगनाओं ने अपनी जान की बाजी लगा दीl 1857 के पहले स्वातंत्र्य समर से लेकर 1947 में देश आजाद होने तक ये महिलाएं डटी रहीं और जब आजाद भारत की अपनी लोकतांत्रिक सरकार बनी l उस वक्त भी नए भारत के नींव निर्माण में उन्होंने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया l आज हम बात करेंगे उन्हीं वीरांगनाओं की, जिनके बलिदान और देश-निर्माण में योगदान के लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे l झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शहादत को कौन नहीं जानता l रानी लक्ष्मी बाई हमारी अनंत पीढ़ियों तक वीरता का प्रतीक रहेंगी l रानी लक्ष्मी बाई ने 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए l ब्रिटिश इंडिया के गवर्नर जनरल डलहौजी की राज्य हड़प नीति के अन्तर्गत अंग्रेजों ने बालक दामोदर राव को झाँसी राज्य का उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया और ‘डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स’ नीति के तहत झाँसी राज्य का विलय अंग्रेजी साम्राज्य में करने का फैसला कर लिया l हालाँकि रानी लक्ष्मीबाई ने अँगरेज़ वकील जान लैंग की सलाह ली और लंदन की अदालत में मुकदमा दायर कर दिया पर अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध कोई फैसला हो ही नहीं सकता था इसलिए बहुत बहस के बाद इसे खारिज कर दिया गया l अंग्रेजी हुकुमत से संघर्ष के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने एक स्वयंसेवक सेना का गठन प्रारम्भ किया l इस सेना में महिलाओं की भी भर्ती की गयी और उन्हें युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया l झाँसी की आम जनता ने भी इस संग्राम में रानी का साथ दिया l लक्ष्मीबाई की हमशक्ल झलकारी बाई को सेना में प्रमुख स्थान दिया गया l तात्या टोपे और लक्ष्मीबाई की संयुक्त सेना ने ग्वालियर के विद्रोही सैनिकों की मदद से ग्वालियर के एक किले पर कब्जा कर लिया l रानी लक्ष्मीबाई ने जी-जान से अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया पर 17 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गयीं l

1. उपरोक्त गद्यांश के अनुसार, डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स’ नीति से क्या तात्पर्य है? 

A. राज्य के दो गुट हो जाने पर राज्य का अधिकरण
B. पैतृक वारिस न होने पर राज्य को हड़पना
C. राजा की मृत्यु के पश्चात राज्य हड़पना
D. राज्य की सेना के विरोध पर सेनापति को निलंबित करने की नीति

2.अंग्रेजी सरकार के विरूद्ध रानी लक्ष्मी बाई द्वारा लंदन की अदालत में दायर मुकदमे का नतीजा क्या था?

A. अंग्रेजों ने अपनी रणनीति वापस ले ली
B. मुकदमे को निरस्त कर दिया गया
C. अंग्रेजी सरकार से इसका जवाब मांगा गया
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

3.रानी लक्ष्मीबाई की स्वयंसेवक सेना की अध्यक्षता किसने की?

A. तात्या टोपे
B. रानी लक्ष्मी बाई
C. झलकारी बाई
D. जॉन लैंग

4.निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

A. रानी लक्ष्मीबाई 17 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुईं
B. उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को सेना में शामिल किया और युद्धकला का प्रशिक्षण दिया
C. अंग्रेजों ने डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स’ नीति के तहत झाँसी राज्य का विलय अंग्रेजी साम्राज्य में करने का फैसला कर लिया
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

5.निम्नलिखित में से कौन सा उपरोक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक है।

A. झांसी की रानी लक्ष्मी बाई
B. वीरांगनाओं का बलिदान
C. स्वतंत्रता संग्राम के किस्से
D. भारत आजादी की ओर

6.भारत’ शब्द में कौन सा प्रत्यय शब्द जोड़ने पर नया शब्द भारतीय होगा l

A. 
B. ईय
C. 
D. तीय

7."योगदान" शब्द में कौन- सा समास है?

A. अव्ययीभाव
B. कर्मधारय
C. बहुब्रीहि
D. तत्पुरुष

8.रानी लक्ष्मी बाई ने 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए’ वाक्य में "दांत खट्टे करना" मुहावरे का अर्थ है l

A. बुरी तरह हरा देना
B. नींबू चटाना
C. ईर्ष्या से जलना
D. बहुत तंग करना

9.उपरोक्त गद्यांश में "नीति" शब्द का विशेषण क्या है?

A. नीतिवान
B. नैतिकता
C. नैतिक
D. नीतिक

10.निर्देशः एक वाक्य को तीन भागों में विभक्त किया गया है जिसमें एक भाग में त्रुटि हो सकती है यदि है, तो उस भाग का चयन करे यदि कोई त्रुटि नहीं है तो d विकल्प को चुने

A. विज्ञान को विवेक का द्वार माना जाता है।
B. अपने भौतिक सुखों के लिए ही
C. मानव विज्ञान की शरण में आयी है
D. कोई त्रुटि नहीं है

 

###ANSWERS###

 

1. Ans. B. डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स’ नीति से तात्पर्य है कि पैतृक वारिस न होने पर राज्य की सर्वोच्च सत्ता को हड़पना। ब्रिटिश इंडिया के गवर्नर जनरल डलहौजी की राज्य हड़प नीति के अन्तर्गत अंग्रेजों ने बालक दामोदर राव को झाँसी राज्य का उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया और ‘डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स’ नीति के तहत झाँसी राज्य का विलय अंग्रेजी साम्राज्य में करने का फैसला कर लिया।

 2. Ans. B. उपरोक्त गद्यांश के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई ने अँगरेज़ वकील जॉन लैंग की सलाह ली और लंदन की अदालत में मुकदमा दायर कर दिया पर अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध कोई फैसला हो ही नहीं सकता था इसलिए बहुत बहस के बाद इसे खारिज कर दिया गया l

3. Ans. C. उपरोक्त गद्यांश के अनुसाररानी लक्ष्मीबाई की स्वयंसेवक सेना की अध्यक्षता झलकारी बाई ने की थी। लक्ष्मीबाई की हमशक्ल झलकारी बाई को सेना में प्रमुख स्थान दिया गया l तात्या टोपे और लक्ष्मीबाई की संयुक्त सेना ने ग्वालियर के विद्रोही सैनिकों की मदद से ग्वालियर के एक किले पर कब्जा कर लिया l

4. Ans. B. रानी लक्ष्मीबाई ने एक स्वयंसेवक सेना का गठन प्रारम्भ किया l इस सेना में महिलाओं की भी भर्ती की गयी और उन्हें युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया l झाँसी की आम जनता ने भी इस संग्राम में रानी का साथ दिया l

5. Ans. B. उपरोक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक वीरांगनाओं का बलिदान है क्योंकि गद्यांश में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के अलावा अन्य वीरांगनाओं की भी चर्चा की गई है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया।

6. Ans. B. ‘भारत’ शब्द में ईय प्रत्यय जोड़ने पर नया शब्द भारतीय बनेगा l किसी भी सार्थक मूल शब्द के पश्चात् जोड़े जाने वाले वे अविकारी शब्दांश हैंजो शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में या भाव में परिवर्तन कर देते हैं प्रत्यय कहलाते हैं l

7. Ans. D. योगदान शब्द का समास विग्रह - योग का दान 

योगदान’ शब्द में तत्पुरुष समास है l जिस समास में पूर्वपद गौण तथा उत्तरपद प्रधान होतत्पुरुष समास कहलाता है l दोनों पदों के बीच परसर्ग का लोप रहता है l

8. Ans. A. ‘रानी लक्ष्मी बाई ने 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए’ वाक्य में दांत खट्टे करना मुहावरे का अर्थ है बुरी तरह हरा देना l भाषा को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए कभी- कभी ऐसे वाक्यांशों का प्रयोग करनाजो किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं l ऐसे वाक्यांशों या कथनों को मुहावरा कहते हैं l

9. Ans. C. नीति शब्द का विशेषण शब्द है नैतिक l वह शब्द जो किसी शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं विशेषण कहलाता है l नैतिक शब्द का इस्तेमाल नीति शब्द की विशेषता बताने के लिए किया जाता है l नैतिक शब्द का अर्थ है वह विशेषता जिसमें व्यक्ति नीति के अनुसार कार्य करता है l अपनी नीति के अनुसार कार्य करने वाले व्यक्ति को नैतिक कहते हैं l

10. Ans. C. वाक्य में आयी शब्द गलत है, आयी शब्द के स्थान पर आया शब्द सही है। विज्ञान को विवेक का द्वार माना जाता है। अपने भौतिक सुखों के लिए ही मानव विज्ञान की शरण में आया है

 

धन्यवाद

Prep Smart. Stay Safe. Go BYJU'S Exam Prep. 

byjusexamprep

Comments

write a comment

Follow us for latest updates