Study Notes उत्तर आधुनिकता

By Mohit Choudhary|Updated : February 28th, 2023

यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर -2 हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण विषयों में से एक है वैचारिक पृष्टभूमि। इस विषय की की प्रभावी तैयारी के लिए, यहां यूजीसी नेट पेपर- 2 के लिए उत्तर आधुनिकता के आवश्यक नोट्स में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें से UGC NET के उत्तर आधुनिकता से सम्बंधित नोट्स  इस लेख मे साझा किये जा रहे हैं। जो छात्र UGC NET 2023 की परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए ये नोट्स प्रभावकारी साबित होंगे।

 

 

Also, Register for Our Free Workshop On UGC NET June 2023 Exam: Start Early for JRF

उत्तर आधुनिकतावाद

  • हिन्दी में पोस्टमार्डनिज्म के स्थान पर उत्तर आधुनिकता शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। आधुनिकता का अगला चरण उत्तर आधुनिकता है। 
  • आधुनिकता का विकास यूरोप में औद्योगीकरण, उपनिवेशवाद और बाजार व्यवस्था की प्रतिक्रिया के स्वरूप हुआ। पिछली तीन शताब्दियों से जो आधुनिकता का विकास हुआ, उत्तर आधुनिकता उसी का चरम रूप है। 
  • उत्तर आधुनिकता में साहित्य, संस्कृत, मनोविज्ञान, दर्शन को तर्कवादी दृष्टिकोण से समझा जा सकता है। आधुनिकता का चरमोत्कर्ष तकनीक, प्रौद्योगिकी, सूचना विस्फोट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के विकास से परिलक्षित होता है। 
  • उत्तर आधुनिकता के सम्बन्ध में विद्वानों के विचार 
  1. उत्तर आधुनिकता पूंजीवादी विकास की नई स्थिति को दर्शाती हैं। 
  2. उत्तर आधुनिकतावाद में समीक्षा को स्थूल अर्थ की जगह उसकी व्यापकता व अनेक छायाओं को रेखांकित किया जाता है।
  • उत्तर आधुनिकता सम्पूर्णता का खंडन करती है। वह कुरान, रामायण, महाभारत जैसे ग्रन्थों का खण्डन करती है, वह मूल्य हीनता की पक्षधर है। इसका केन्द्र सीमित चीज़ों पर होता है। 
  • उत्तर आधुनिकता की दृष्टि में कुछ भी सम्पूर्ण नहीं है। उत्तर आधुनिकता को लेकर एक निश्चित दृष्टि अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है। विभिन्न आलोचकों के भिन्न-भिन्न मत हैं। कुछ विद्वान् मानते हैं उत्तर आधुनिकता केवल साहित्य, कला और संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सम्बन्ध सम्पूर्ण जीवन से है। यह वर्तमान के साथ-साथ भविष्य से भी सम्बन्ध रखती है।
  • उत्तर आधुनिकता को फैशन समझकर नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि विचारधाराएँ किसी के कहने से नहीं बनती हैं। विचारधाराएँ भौतिक जगत् की वास्तविक परिस्थितियों में किसी की जरूरतों के लिए जन्म लेती हैं। 
  • उत्तर आधुनिकता आज के पूँजीवाद की एक वैचारिक तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है, जिसको जाने बिना पूँजीवाद को समझना आसान नहीं है। उत्तर आधुनिकता बाहरी विचारधारा है, किन्तु वर्तमान समय में भारत ने इसे अपना लिया है और इसके उदाहरण साहित्य क्षेत्र में उदय प्रकाश की कहानी वॉरेन हेस्टिंग का 'साण्ड' और मनोहर श्याम जोशी के उपन्यास 'कुरु-कुरु स्वाहा' में देखने को मिले हैं।
  • आधुनिकता का यही चरम उत्तर आधुनिकता है। आधुनिकता का भावबोध हमें पुराने मूल्यों का त्याग करके नए मूल्यों को ग्रहण करने की प्रेरणा देता है। 
  • हिन्दी के कथा साहित्य में भी आधुनिकता का समावेश हुआ है। समकालीन साहित्य में टूटन, घुटन, पीढ़ी अन्तराल, मृत्युबोध आदि अनेक रूपों में आधुनिकता दिखाई देती है। उत्तर आधुनिक समाज मीडिया समाज है। 
  • बोड्रिलाड जाक दरिदा उत्तर आधुनिक समाज की व्याख्या विखण्डनवाद से करते हैं। बोड्रिलाड कहते हैं कि “उत्तर आधुनिक समाज मौत के कगार पर खड़ा है। "

 

हमें आशा है कि आप सभी UGC NET परीक्षा 2023 के लिए पेपर -2 हिंदी, 'उत्तर आधुनिकता' से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु समझ गए होंगे। 

Thank you

Team BYJU'S Exam Prep.

Sahi Prep Hai To Life Set Hai!

Comments

write a comment

Follow us for latest updates