Study Notes साहित्य सम्बन्धी पुरस्कार एवं सम्मान

By Mohit Choudhary|Updated : March 10th, 2023

यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर -2 हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण विषयों में से एक है साहित्य सम्बन्धी पुरस्कार एवं सम्मान। इस विषय की की प्रभावी तैयारी के लिए, यहां यूजीसी नेट पेपर- 2 के लिए साहित्य सम्बन्धी पुरस्कार एवं सम्मान के आवश्यक नोट्स में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें से UGC NET के साहित्य सम्बन्धी पुरस्कार एवं सम्मान से सम्बंधित नोट्स  इस लेख मे साझा किये जा रहे हैं। जो छात्र UGC NET 2023 की परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए ये नोट्स प्रभावकारी साबित होंगे।

 

 

Also Register for Our Free Workshop 

साहित्य सम्बन्धी पुरस्कार एवं सम्मान 

पुरस्कार एवं प्रदान करने वाली संस्थाएँ

पात्रता 

सम्मान

ज्ञानपीठ पुरस्कार (भारतीय ज्ञानपीठ न्यास)

भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं अनुसूची में दर्ज 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में लिखता हो, इसके योग्य है।

  • ग्यारह लाख रुपये
  • प्रशस्ति पत्र
  • वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा (यह प्रतिमा मूलतः धार, मालवा के सरस्वती मंदिर में स्थित प्रतिमा की अनुकृति है।)

साहित्य अकादमी पुरस्कार (साहित्य अकादमी द्वारा) (स्थापना 12 मार्च, 1954)

भारत की मान्यता प्राप्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ को।

  • एक लाख रुपये।

सरस्वती सम्मान (के.के. बिड़ला फाउंडेशन) (स्थापना 1991 ई.)

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं के भारतीय लेखकों की पिछले 10 सालों में प्रकाशित साहित्यिक कृति को।

  • पंद्रह लाख रुपये।
  • प्रशस्ति पत्र और पट्टिका, शॉल

व्यास सम्मान (के.के. बिड़ला फाउंडेशन) (स्थापना 1991 ई.)

पिछले दस वर्षों के भीतर प्रकाशित हिंदी की कोई भी साहित्यिक कृति जिसका साहित्य में महत्त्वपूर्ण योगदान हो ।

  • चार लाख रुपये।

शलाका सम्मान (हिंदी अकादमी द्वारा)

हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित उत्कृष्ट कार्य ।

  • पाँच लाख रुपये।
  • शॉल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न

भारत भारती सम्मान (उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान)

साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये।

  • पाँच लाख रुपये।

हमें आशा है कि आप सभी UGC NET परीक्षा 2023 के लिए पेपर -2 हिंदी, 'साहित्य सम्बन्धी पुरस्कार एवं सम्मान' से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु समझ गए होंगे। 

Thank you

Team BYJU'S Exam Prep.

Comments

write a comment

Follow us for latest updates